प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से शुरू हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तुर्की के अंताल्या पहुंच चुके हैं. उन्होंने ट्वीट कर इस बाबत जानकारी दी है. पेरिस हमले के कारण जहां इस सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद शामिल नहीं होंगे, वहीं जी-20 के सदस्य देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर साझा बयान जारी कर सकते हैं.
जी-20 सम्मेलन में पेरिस हमले और आतंकवाद पर गंभीर बहस होने की संभावना है. इस सम्मेलन की अध्यक्षता तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तईप एरडोगन करेंगे. शनिवार को हुए आतंकी हमले में करीब 150 लोग मारे गए, जबकि 300 से अधिक घायल हैं. इस हमले की जिम्मेदारी बर्बर आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अंताल्या पहुंच चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया, अजरबैजान के राष्ट्राध्यक्ष भी तुर्की पहुंच चुके हैं.
जानकारी के मुताबिक, फ्रांस्वा ओलांद की जगह उनके विदेश मंत्री और वित्त मंत्री राष्ट्रपति का प्रतिनिधित्व करेंगे. आतंकी हमले के बाद फ्रांस में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. सम्मेलन को लेकर सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों का तुर्की पहुंचना जारी है. अंताल्या पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'जी-20 शिखर सम्मेलन 2015 में हिस्सा लेने तुर्की पहुंच गया हूं. वैश्विक नेताओं से मिलूंगा और वैश्विक अर्थव्यवस्था व सुरक्षा के मुद्दों पर बातचीत करूंगा.'
Reached Turkey to participate in @G20Turkey2015. Will meet world leaders & discuss global economic & security issues pic.twitter.com/i3Tl6Fn0bW
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2015
पेरिस हमले पर गहन चर्चा!जी-20 सम्मेलन में पेरिस हमले और आतंकवाद पर गंभीर बहस होने की संभावना है. इस सम्मेलन की अध्यक्षता तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तईप एरडोगन करेंगे. शनिवार को हुए आतंकी हमले में करीब 150 लोग मारे गए, जबकि 300 से अधिक घायल हैं. इस हमले की जिम्मेदारी बर्बर आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अंताल्या पहुंच चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया, अजरबैजान के राष्ट्राध्यक्ष भी तुर्की पहुंच चुके हैं.
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि वाशिंगटन से उड़ान भरने से पहले ओबामा ने नेशनल सिक्योंरिटी काउंसिल की मीटिंग भी बुलाई. उन्होंने पेरिस हमले को लेकर ताजा खफिया सूचनाओं की समीक्षा की. ओबामा ने पेरिस हमले को पूरी मानवता पर हमला बताते हुए फ्रांस की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमले के दोषियों को सजा दिलवाने की प्रतिबद्धता जाहिर की.
'आतंकवाद नए सिरे से हो परिभाषित'
पेरिस हमले के बाद शनिवार को लंदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां आतंकवादी हमले को ‘मानवता पर हमला’बताया, वहीं उन्होंने मांग की कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए संयुक्त राष्ट्र को आतंकवाद को नए सिरे से परिभाषित करना चाहिए, ताकि दुनिया यह जान सके कि कौन आतंक का समर्थन कर रहा है और कौन उसके खिलाफ है.

जाहिर है जी-20 की बैठक में प्रधानमंत्री आतंकवाद के मुद्दे को मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे. इस दौरान उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति का भी साथ मिलेगा, क्योंकि ओबामा के एजेंडे में विदेशी समकक्षों के साथ सीरिया में सिविल वॉर, यूरोप में शरणार्थी संकट, रूस में ब्लादिमीर पुतिन के साथ अनबन और दक्षिण चीन सागर में जारी तनाव के साथ ही आतंकवाद भी शामिल है.
अंबेडकर स्मारक का उद्घाटन
तुर्की पहुंचने से पहले लंदन में अपने दौरे के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर स्मारक का उद्घाटन किया. इसमे अंबेडकर से जुड़ी अहम चीजों को रखा जाएगा. इसके इलावा लंदन में टेम्स नदी के किनारे 12वीं शताब्दी के भारतीय दार्शनिक बसवेश्वर की प्रतिमा का भी मोदी ने अनावरण किया. ब्रिटेन यात्रा के अंतिम दिन मोदी ने सोलीहॉल में टाटा कंपनी की जगुआर लैंडरोवर प्लांट का दौरा भी किया और कंपनी की कारों का मुआयना किया.

No comments:
Post a Comment